कोलकाता टेस्ट : भोजनावकाश तक दक्षिण अफ्रीका ने बनाए एक विकेट पर 116 रन (लीड-2)
कोलकाता, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तहत कोलकाता के ईडन गार्डेस में रविवार को खेले जा रहे दूसरे मैच के पहले दिन मेहमान टीम ने भोजनावकाश तक एक विकेट पर 116 रन बना लिए थे।
नए सलामी बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन 57 रन और हाशिम अमला 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
आरंभिक सत्र में जहीर खान ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और सलामी बल्लेबाल ग्रीम स्मिथ को पैवेलियन भेज कर पहली सफलता हासिल की।
मैच के तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर जहीर ने स्मिथ का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। स्मिथ ने चार रन बनाए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम में वी.वी.एस. लक्ष्मण की वापसी हुई है। ऋद्धिमान साहा को उनके लिए स्थान खाली करना पड़ा। नागपुर के पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारत श्रृंखला में 1-0 से पीछे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications