हैदराबाद क्रिकेट संघ ने आंध्र प्रदेश में जारी राजनीतिक हालात के कराण दर्शकों के मुफ्त प्रवेश पर रोक लगा रखी थी लेकिन शुरुआती दो दिनों तक टिकट लेकर यह मैच देखने कोई नहीं पहुंचा।
दिनेश कार्तिक, वसीम जाफर, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रोमेश पोवार और रवींद्र जडेजा जैसे अंतर्राष्ट्रीय सितारो के खेल रहे होने के बावजूद दर्शकों ने इस मैच के प्रति उदासीन रुख बनाए रखा।
दो दिनों तक यही नजारा रहा लेकिन तीसरे दिन मुफ्त प्रवेश मिलने के बाद काफी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंचे। सुरक्षा कारणों से मुफ्त में प्रवेश पाने वाले दर्शकों को स्टेडियम के सिर्फ एक प्रवेशद्वार से प्रवेश दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।