चिकित्सकीय निगरानी के लिए द्रविड़ आईसीयू में
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक चिकित्सकों को डर है कि चोट के कारण द्रविड़ के जबड़े की हड्डी में दरार आ गई है। शहादत की ऊंची उठती गेंद सीधे द्रविड़ के कान पर लगी थी। वह मैदान में गिर पड़े थे। टीम के फिजियो ने जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया था।
भारतीय पारी के 82वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट होने के समय द्रविड़ 111 रन पर खेल रहे थे। कुछ समय पहले ही द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक पूरा किया था। शतकों के मामले में वह विश्व के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
द्रविड़ की निगरानी कर रहे चिकित्सक फजलुल हक ने कहा, "द्रविड़ पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रात भर रखा जाएगा। सुबह वह मीरपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। अभी उनके जबड़े की हड्डी में दरार की पुष्टि नहीं हो सकी है।"
ऐसी खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मुश्तफा कमाल और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त द्रविड़ का हालचाल लेने सोमवार शाम को अस्पताल पहुंचे। इस बीच, भारतीय टीम प्रबंधन ने कहा है कि द्रविड़ मंगलवार को बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications