Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महमुदुल्लाह और सकिबुल ने बांग्लादेश को दिया सम्मानजनक योग

सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले महमुदुल्लाह ने 177 गेंदों पर 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रनों की बेशकीमती पारी खेली जबकि कप्तान ने 104 गेंदों पर 15 चौकों की सहायता से 87 रन बनाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 145 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुपटिल (189) और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (185) के शानदार शतकों की बदौलत सात विकेट पर 553 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे। इमरुल कायेस 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए थे।

तीसरे दिन सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल 70 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 21 रन बनाए। इसके अलावा आफताब अहमद ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। मोहम्मद अशरफुल (12) और मुश्फिकुर रहीम (7) ने निराश किया।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी और क्रिस मार्टिन ने तीन-तीन सफलताएं अर्जित कीं जबकि डरेल टफी को दो विकेट मिले। टिम साउथी भी एक विकेट हासिल करने में सफल रहे।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए थे। बीजे वॉटलिंग एक रन बनाकर सकीबुल के हाथों रन आउट किए गए।

सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस पांच और पीटर इंग्राम दो रन बनाकर नाबाद लौटे। पहली पारी में मिली 145 रनों की बढ़त को मिलाकर न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 154 रनों की हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+