लक्ष्मण अंगुली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। उन्हें इस वर्ष जनवरी में बांग्लादेश के साथ चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। उस मैच में लक्ष्मण ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में नाबाद 69 रन बनाए थे।
26 मार्च, 2009 से 14 फरवरी, 2010 तक लक्ष्मण ने कुल छह टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। लक्ष्मण ने अपना आखिरी शतक 26 मार्च, 2009 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। दूसरी पारी में वह 124 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इसी मैच की पहली पारी में लक्ष्मण ने 76 रन बनाए थे।
लक्ष्मण ने 26 मार्च, 2009 से 14 फरवरी, 2010 के बीच 76, 124 नाबाद, 4, 61, 0, 51 नाबाद, 63, 62, 7, 69 नाबाद और 136 नाबाद रनों की पारियां खेली हैं। लक्ष्मण ने कोलकाता में अपने करियर का 15वां शतक पूरा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।