Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियन्स लीग : वारियर्स ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को 6 विकेट से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स टीम ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए।

वारियर्स की ओर से डेवे जैकब्स और एश्वेल प्रिंस ने शानदार पारी खेली। जैकब्स ने 47 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 74 रन बनाए जबकि प्रिंस ने 50 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाए।

वारियर्स की ओर से अन्य बल्लेबाजों में कोलिन इन्ग्राम ने एक और केग्र थाइसेन ने 18 रन बनाए। मार्क बाउचर 13 और जेहान बोथा बिना खाता खोले नाबाद रहे।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से केरन नोएमा बार्नेट ने दो विकेट हासिल किए जबकि एडम मिलने और डगलस ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिले।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज पीटर इन्ग्राम बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज जैमी होव ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 88 रन बनाए।

इसके बाद केरन नोएमा बार्नेट ने 34 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन बनाए। ब्रैड पैटन ने 24 और मैथ्यू सिंक्लेयर ने छह रनों को योगदान दिया।

वारियर्स के गेंदबाजों में लोनाबो तोत्सोबे, निकी बोए और जेहान बोथा को एक-एक सफलता मिली।

चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+