दिलीप ट्रॉफी : जीत से 486 रन दूर है पश्चिम क्षेत्र (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज हर्षद खादीवाले आठ रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि चिराग पाठक ने 27 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। यह मैच जीतने के लिए पश्चिम क्षेत्र को अभी भी 486 रनों की जरूरत है। मैच में अभी दो दिन का खेल शेष है और पश्चिम के सभी विकेट सुरक्षित हैं।
इससे पहले, गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र ने कप्तान दिनेश कार्तिक (150) और मुरलीधरन गौतम (88) की सधी हुई पारियों की बदौलत अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 386 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 149 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह उसकी कुल बढ़त 535 रनों की हो गई।
दक्षिण क्षेत्र ने कार्तिक की 183 रनों की शानदार कप्तानी पारी की मदद से अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे जबकि पश्चिम क्षेत्र की टीम चंद्रशेखर गणपति (75/5) की शानदार गेंदबाजी के कारण अपनी पहली पारी में 251 रन ही बना सकी थी। इसमें यूसुफ पठान (108) का शतक भी शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे कार्तिक ने चयनकर्ताओं के करारा जवाब देते हुए पहली पारी में 226 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और एक छक्का लगाया था जबकि दूसरी में 150 रन बनाने के लिए उन्होंने 162 गेंदों पर 22 चौके लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications