सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेस-डुल्ही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिका के जॉन इश्नर और सैम क्वेरे की जोड़ी को 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम-8 दौर में जगह पक्की की।
इस वर्ग में भारत के एक अन्य दिग्गज महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बेलारूस के मैक्स मिर्नी की चुनौती समाप्त हो चुकी है। भूपति और मिर्नी पहले ही दौर में हार गए थे।
बीते गुरुवार को मेलबर्न पार्क स्टेडियम में भूपति और मिर्नी की चौथी वरीय जोड़ी को जर्मनी के माइकल कोल्हमैन और फिनलैंड के जार्को नेमिनेन के हाथों हार मिली थी।
इसके अलावा भारत के सोमदेव देवबर्मन और प्रकाश अमृतराज तथा भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के अहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी भी इस वर्ग में अपनी चुनौती गंवा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।