समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बार्सिलोना ने दूसरे स्थान पर चल रहे रियल मेड्रिड से आठ अंकों का फासला कायम कर रहा है। बार्सिलोना ने 19 मैचों से अब तक 49 अंक जुटाए हैं जबकि रियल ने इतने ही मैचों से अब तक 41 अंक हासिल किए हैं।
बार्सिलोना की टीम लीग में अब तक के सफल के दौरान अविजित रही है। यह पांचवां मौका है जब स्पेनिश लीग के आधे सत्र का सफर तय करने के बाद कोई टीम एक मैच भी नहीं हारी है। बार्सिलोना ने पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है।
शनिवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में डेपोरटीवो कोरुना ने एथलेटिक बिल्बाओ को 3-1 से हराकर चौथा स्थान हासिल कर लिया है जबकि सेविला ने एल्मारिया को 1-0 से हराया। सेविला के लिए एल्वारो नेग्रेडो ने मैच का एकमात्र गोल किया। सेविला ने चार मैचों के बाद पहली जीत हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।