भारतीय महिला क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने मंगलवार को विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला के लिए भी टीम की घोषणा की।
झूलन गोस्वामी को दोनोंे टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया है। ट्वेंटी-20 श्रृंखला के मैच 4, 5 और 8 मार्च को मुंबई में खेले जाने हैं। विश्व कप के लिए संभावित टीम में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
टीमें इस प्रकार हैं :
ट्वेंटी-20 श्रृंखला के लिए : झूलन गोस्वामी, मिताली राज, अमिता शर्मा, रुमेली धर, सुलक्षणा नाइक, अंजुम चोपड़ा, रीमा मलहोत्रा, पूनम राउत, प्रियंका रॉय, गौहर सुल्ताना, हरमनप्रीत कौर, बबीता मांडलिक, लतिका कुमारी, डियाना डेविड और सोनिया डाबिर।
ट्वेंटी-20 विश्व कप : झूलन गोस्वामी, मिताली राज, अमिता शर्मा, रुमेली धर, सुलक्षणा नाइक, अंजुम चोपड़ा, रीमा मलहोत्रा, पूनम राउत, प्रियंका रॉय, गौहर सुल्ताना, हरमनप्रीत कौर, बबीता मांडलिक, लतिका कुमारी, डियाना डेविड और सोनिया डाबिर, नेहा तलवार, एम.डी. त्रिशुरकामिनी, ममता कनौजिया, श्वेता जाधव, प्रीती डिमरी, एकता बिष्ट, नेहा माजी, अर्चना दास, स्नेहल प्रधान, हरप्रीत ढिल्लन, शिखा पांडे, अनाघा देशपांडेय, कादंबिनी मोहाखुध, सामाथा लाबोटो और भाषा चौधरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।