मीरपुर (बांग्लादेश), 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बंगला स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर मेजबान बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
इंग्लैंड की ओर से 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज क्रेग केसविटर अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने एक ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए छह रन बना लिए थे। तमीम इकबाल ने छह रन बनाए थे जबकि इमरूल कायेस ने खाता नहीं खोला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।