भारत को पहला झटका, तेंदुलकर रन आउट (लीड-1)
तेंदुलकर चार रन के व्यक्तिगत योग पर वायने पार्नेल के हाथों रन आउट हुए। उस समय भारतीय टीम का कुल योग 10 रन था। तेंदुलकर ने पांच गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने चार ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 20 रन बना लिए थे। वीरेंद्र सहवाग 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दिनेश कार्तिक ने खाता नहीं खोला था।
इस मैच के लिए जहीर खान, युवराज सिंह और गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बहन के विवाह के कारण दो मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।
नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस इस मैच के लिए मेहमान टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्मिथ चोटिल हैं।
आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मानसिंह स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के अंदर प्रवेश पाने वालों को बहुस्तरीय जांच व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ रहा है।
तीन मैचों की इस श्रृंखला का दूसरा मैच 24 फरवरी को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 फरवरी को अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications