चोट के कारण प्रभावित हो सकता है आस्ट्रेलियाई वर्चस्व : पोंटिंग
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक पोंटिंग ने पिछले दो वर्षो के व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जाहिर की। उनका मानना है कि ज्यादा खेलने के कारण ही उनके लगभग आधा दर्जन खिलाड़ी हमेशा चोटिल रहे हैं।
आस्ट्रेलिया को इस वर्ष गर्मियों में इंग्लैंड के साथ एशेज श्रंखला खेलनी है लेकिन उसके प्रमुख तेज गेंदबाज पीटर सिडल, बेन हिल्फेनहास, ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
पोंटिग ने कहा, "हमें खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। हमें आराम चाहिए। खासतौर पर हमें अपने तेज गेंदबाजों को नियमित अंतराल पर आराम देना होगा। चोट के कारण विश्व क्रिकेट में हमारा वर्चस्व बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।"
पोंटिंग के मुताबिक खिलाड़ियों से जुड़े प्रबंधन की हर वर्ष बात की जाती है लेकिन जब श्रृंखला शुरू होती हो एक मैच के बीच सिर्फ दो या तीन दिनों का अंतर दिया जाता है।
बकौल पोंटिंग, "यह सीए पर निर्भर करता है कि वह चोटिल टीम के साथ एशेज या विश्व कप जैसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहता है या फिर एक मजबूत टीम के साथ अपनी दावेदारी पेश करना चाहता है। हमें आराम चाहिए और यही कारण है कि मैं अपने साथियों की ओर से सीए के सामने यह मुद्दा फिर से उठा रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications