समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गास्क्वेट ने पहले दौर के मुकाबले में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया जबकि लोर्डा को उरुग्वे के खिलाड़ी पाब्लो चुवास के हाथों 2-6, 6-7 से हार मिली।
तीसरे फ्रांसीसी खिलाड़ी गेम मोनफिल्स बिना खेले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए। कंधे में चोट के कारण मोनफिल्स को प्रतियोगिता से हटना पड़ा। मोनफिल्स के आस्ट्रेलियन ओपन में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है।
उधर, महिला वर्ग में विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया की जेलेना जानकोविक बाहर हो गई हैं। जानकोविक को हंगरी की एग्नेस सावे ने तीन सेट तक पहले दौर के मुकाबले में 5-7, 6-1, 7-5 से पराजित किया।
सत्र की शुरुआतद में ही मिली इस हार से जानकोविक हतप्रभ हैं। उन्हें हैरानी है कि नए सत्र के लिए लगभग दो महीनों तक कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें पहले ही टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है।
अब जानकोविक खुद को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयार करेंगी। 18 जनवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में जानकोविक ने दो वर्ष पहले सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
जानकोविक ने कहा, "यह इस सत्र का मेरा पहला मैच था। मैं थोड़ा घबराई हुई थी। दो महीनों से कोर्ट से बाहर रहने के कारण मैं अपने खेल का स्तर नहीं बनाए रख सकी। मैं आगे के मुकाबलों के लिए सकारात्मक रुख बनाए रखना चाहती हूं। मैं मेलबर्न में खेलने के लिए तैयार हूं।"
बहरहाल, स्पेन के खिलाड़ी मारिया जोस मार्टिनेज और ऑकलैंड में फाइनल खेलने वाली इटली की फ्लाविया पेनेता दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। मार्टिनेज ने जहां अमेरिका की वारवारा लेपचेंको को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया वहीं पेनेता ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-4, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।