ब्रिस्बेन, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी रॉडिक वर्ष 2010 में अमेरिकी डेविस कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रॉडिक ने घुटने में चोट की वजह से यह फैसला किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 26 वर्षीय रॉडिक ने कहा, "मैं इस साल डेविस कप नहीं खेल रहा हूं लेकिन मैं डेविस संन्यास नहीं ले रहा हूं।" रॉडिक के न खेलने से अमेरिकी टीम के कोच पैट्रिक मैकएन्रो के समक्ष सर्बिया के खिलाफ पहले दौर के लिए नए खिलाड़ी के चयन की चुनौती खड़ी हो गई।
अमेरिका और सर्बिया के बीच डेविस कप मुकाबला पांच से सात मार्च के बीच बेलग्रेड में खेला जाएगा। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक इसमें भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।