बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल शुरू होने में विलंब हुआ था और पूरे दिन बारिश मैच में खलल डालती रही। चौथे दिन का खेल समय से पहले ही रोक दिया गया था और उस समय दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाडी पेवेलियन लौट गए थे।
भारत को यह मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका के अभी सात विकेट चटकाने हैं। चोटिल जहीर खान के मैदान पर उतरने के बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।