अपने पहले पूल मुकाबले में हालांकि उसे इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी लेकिन उसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी छवि के अनुरूप खेल दिखाते हुए लगातार जीत हासिल की है।
आस्ट्रेलिया के लिए ल्यूक डोरनर (16वें, 34वें, 49वें, 66वें और 68वें) मिनट में पांच गोल किए। इसके अलावा ग्लेन टर्नर (20वें और 62वें), डेसमंड एबॉट (26वें), फर्गस कवानाग (35वें), मैथ्यू बुटुरीनी (44वें) और जैमी ड्वाएर (52वें और 54वें) मिनट में गोल दागे।
इस विश्व कप में किसी भी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यह आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है। उसने बीजिंग ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका को 10-0 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।