आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल की आसान जीत, पोटरो को करना पड़ा संघर्ष (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नडाल ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के लुकास लेको को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से पराजित किया। पोटरो ने अमेरिका के जेम्स ब्लैक को 6-4, 6-7 (3), 5-7, 6-3, 10-8 से हराया। मैच के दौरान पोटरो पूरी तरह फिट नहीं दिखे। कंधे में लगी चोट के कारण उनका प्रदर्शन काफी हद तक प्रभावित हुआ।

नडाल ने यह मैच दो घंटे में अपने नाम किया। नडाल के अलावा अमेरिका के एंडी रॉडिक और चिली के फर्नाडो गोंजालेज भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। रॉडिक ने ब्राजील के थॉमस बेलुकी को जहां 6-3, 6-4, 6-4 से हराया वहीं गोंजालेज ने तुर्की के क्वालीफाईंग खिलाड़ी मार्शल इल्हान को 6-3, 6-4, 7-5 से मात दी।

इसके अलावा रूसी खिलाड़ी इवगेनी कोरोलेव भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। कोरोलोव ने चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रेक को 6-4, 6-4, 7-5 के अंतर से पराजित किया।

विश्व के पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे भी अपना मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। मरे ने फ्रांस के मार्क गिक्वेल को आसानी से 6-1, 6-4, 6-3 से हराया। तीसरे दौर में उनकी भिड़ंत फ्रांसीसी खिलाड़ी फ्लोरेंट सेरा के साथ होगी, जिन्होंने फिनलैंड के जार्को नेइमीनेन को कड़े मुकाबले के बाद 3-6, 6-4, 5-7, 7-6(4), 7-5 से मात दी।

महिला वर्ग में, रूसी खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। कुज्नेत्सोवा ने दूसरे दौर के मुकाबले में अपने ही देश की अनस्तासिया पाव्लूचेनकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से पराजित किया।

मैच के बाद कुज्नेत्सोवा ने कहा, "ग्रैंड स्लैम में खेलते हुए मुझे सबसे अधिक उत्साह मिलता है।" पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली कुज्नेत्सोवा ने आस्ट्रेलियन ओपन का एक भी खिताब नहीं जीता है। वह 2004 में अमेरिकी ओपन खिताब जीत चुकी हैं।

तीसरे दौर में कुज्नेत्सोवा की भिड़ंत ब्रिटेन की एलिना बाल्टाचा से होगी। बाल्टाचा ने दूसरे दौर में युक्रेन की कैटरीना बोंडारेंको को 6-2, 7-5 से हराया।

इसके अलावा डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलिन वोजनिएस्की और रूस की वेरा ज्योनारेवा भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। वोजनिएस्की ने कनाडा की एलेक्ेजेंड्रा वोजनियाक को 6-4, 6-2 से पराजित किया जबकि वेरा ने स्लोवाकिया की क्रिस्टीना कुचोवा को 6-2, 6-0 से मात दी।

अन्य मुकाबलों में फ्रांस की मैरिएन बारतोली ने चेक गणराज्य की सांड्रा झालावोवा को 6-4, 6-4 से हराया जबकि अमेरिकी ओपन का सेमीफाइनल खेलने वाली बेल्जियम की यानिना विकमायेर और अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली बेल्जियम की ही किम क्लाइस्टर्स भी जीत हासिल करने में सफल रही हैं।

विकमायेर ने इटली की फ्लाविया पेनेता को जहां 7-6 (7-2), 6-1 से हराया वहीं क्लाइस्टर्स ने थाईलैंड की खिलाड़ी तैमेरीन थानासुर्गन को 6-3, 6-3 के अंतर से आसानी से हराया। एक समय क्लाइस्टर्स दूसरे सेट में 0-3 से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने अपने अनुभव का प्रयोग करते हुए यह मैच अपने नाम किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 20, 2010, 6:55 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+