बेइमान हैं अफरीदी : हेयर
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान हेयर ने कहा, "अफरीदी को मैं अच्छी तरह जानता हूं। वह बेइमान, झूठे और बार-बार जानबूझकर एक ही गलती दोहराने वाले इंसान हैं। आप देखिएगा वह आगे भी अपनी इस हरकत को दोहराएंगे।"
पर्थ में 31 जनवरी को आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान अफरीदी को गेंद को मुंह में डालकर काटते देखा गया था। इस घटना के बाद उन्होंने कहा था कि विश्व की हर टीम गेंद के साथ छेड़छाड़ करती है। इसे लेकर उन पर दो ट्वेंटी-20 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।
हेयर मानते हैं कि गलती करने के बाद अफरीदी तयशुदा रणनीति के साथ माफी मांगते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि वह क्रिकेट के लिहाज से एक 'गुनाह' कर रहे हैं और इसके लिए बड़ी सजा हो सकती है।
हेयर ने कहा, "इससे पहले भी वह इस तरह की घटना में दोषी करार दिए जा चुके हैं। मुझे यकीन है कि आगे भी वह ऐसा करेंगे क्योंकि यह उनकी आदत में शुमार हो चुका है। उन्हें जानबूझकर गलतियां करने में मजा आता है क्योंकि मूलत: वह एक बेइमान खिलाड़ी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications