Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

77 वर्ष की उम्र में 101वें मैराथन में दौड़ेंगे आशीष रॉय

चण्डीगढ़, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर ह्दय रोग विशेषज्ञ आशीष राय 77 वर्ष की उम्र में अपना 100 वें मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और अब रविवार को वह अपने जीवन के 101वें मैराथन में हिस्सा लेंगे।

अधिक उम्र से जुड़ी तमाम भ्रांतियों को झुठलाते हुए रॉय रविवार को चण्डीगढ़ मैराथन के माध्यम से अपने करियर के 101वें मैराथन में हिस्सा लेंगे। इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले वह सबसे अधिक उम्र के धावक होंगे।

रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं रविवार को अपने जीवन के 101वें मैराथन में हिस्सा लूंगा। 100 या उससे अधिक मैराथनों में हिस्सा लेने वाला मैं एकमात्र भारतीय हूं। मैंने 36 भारत में और 64 मैराथन विदेशों में पूरे किए हैं। पिछले 10 वर्षो से 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स' में मेरा नाम लगातार प्रकाशित हो रहा है।"

रॉय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के पहले मैराथन में 52 वर्ष की उम्र में हिस्सा लिया था। बकौल रॉय, "पहला मैराथन मेरे लिए काफी कठिन था लेकिन उसके बाद मेरे अंदर आत्मविश्वास भर गया और फिर मैराथन मेरे जीवन के अभिन्न अंग बन गए। मैं अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, रूस, आस्ट्रिया, जर्मनी और पाकिस्तान सहित लगभग 20 देशों में दौड़ चुका हूं।"

रॉय कहते हैं कि वह एक सप्ताह में 16 से 24 किलोमीटर दौड़ा करते हैं। रॉय कहते हैं, "शुरुआत में मैं एक सप्ताह में 20 किलोमीटर दौड़ा करता था। धीरे-धीरे यह दूरी 32 किलोमीटर तक पहुंच गई लेकिन वक्त बीतने के साथ मैंने इस दूरी को 16 से 20 किलोमीटर तक सीमित कर दिया।"

रॉय ने अपने करियर का 99वां मैराथन 6 दिसंबर को गुड़गांव में दौड़ा था और फिर इस वर्ष 17 जनवरी को वह मुंबई में अपने करियर के 100वें मैराथन में दौड़े।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+