हॉकी विश्व कप : भारत-पाक की टीमें रविवार को होंगी आमने-सामने
भारत और पाकिस्तान की टीमों के लिए रविवार का मैच न केवल परीक्षा की घड़ी होगी बल्कि इस पर खेल प्रेमियों की भी विशेष नजर होगी। दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ेंगी।
भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप बी में हैं। दोनों टीमें पहले मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगी। पाकिस्तानी टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है क्योंकि हाल ही में चैंपियंस चैलेंज प्रतियोगिता में पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ 6-3 से जीत दर्ज की थी।
पाकिस्तानी टीम के कोच शाहिद अली पहले मैच को मनोवैज्ञानिक संघर्ष मान रहे हैं। उन्होंने कहा, "दोनों देश सामान्यत: एक ही तरह से खेलती है। दोनों एक दूसरे पर दवाब बनाना चाहेगी।"
उधर, भारतीय टीम के कोच जोस ब्रासा ने कहा, "मैच को जरूरत से अधिक महत्व नहीं देना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि वर्षो पहले हॉकी में भारत और पाकिस्तान की टीमों का ही वर्चस्व था लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। भारत में अंतिम बार मुंबई में हॉकी विश्व कप खेला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications