संवाददातओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लगातार चोटों से जूझने के कारण टीम को इसकी आदत हो गई है। सहवाग के खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला मैच शुरू होने से पहले ही हो सकेगा।
आगामी विश्वकप की तैयारियों के संबंध में धौनी ने कहा कि नियमित अंतराल पर खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में क्या होगा, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट धौनी ने कहा कि रूप सिंह स्टेडियम में जितनी पुलिस लगाई गई है, उससे ज्यादा नहीं लगाई जा सकती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।