Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में पाकिस्तान विरोधी भावनाओं से चिंतित है पीएचएफ

पीएचएफ के सचिव आसिफ बाजवा ने समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "हम भारत में अपने देश के प्रति विरोधी भावनाओं को लेकर काफी चिंतित हैं। हम अपने खिलाड़ियों की पूर्ण सुरक्षा चाहते हैं और यही कारण है कि सुरक्षा व्यवस्था का खंगालने के बाद ही हम अपनी टीम को हॉकी विश्व कप के लिए भारत भेजेंगे।"

विश्व कप में भारत सहित कुल 12 टीमों को हिस्सा लेना है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान तीसरा देश है, जिसने सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड को आतंकी हमले का खतरा है लेकिन पाकिस्तान को मुख्य रूप से भारत में अपने देश के खिलाफ उठ रही भावनाओं को लेकर खतरा है।

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया को सुरक्षा हालात को लेकर हरी झंडी मिलने तक अपनी टीमों नई दिल्ली पहुंचने से रोकने के बाद पीएचएफ ने बिल्कुल यही कदम उठाया है। उसकी दलील है कि अल कायदा के एक सहयोगी संगठन द्वारा धमकी दिए जाने के बाद भारत में खेलना खतरनाक है।

पीएचएफ ने सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए अपना दो सदस्यीय दल भारत भेजा है। इस दल को अपनी रिपोर्ट के साथ शनिवार को पाकिस्तान लौटना है। बाजवा ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के बाद ही पीएचएफ अपनी टीम को भारत भेजने के संबंध में कोई फैसला लेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+