Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड हॉकी टीम के स्ट्राइकर का विश्व कप में खेलने से इंकार (लीड-3)

चाइल्ड का कहना है कि सुरक्षा की मोटी चादर के बीच वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पाएंगे और यही कारण है उन्हें स्वैच्छा से विश्व कप से हटने का फैसला किया है। कीवी टीम सोमवार शाम पर्थ से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

चाइल्ड उस 18 सदस्यीय टीम में शामिल थे, जिसने आस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप के मद्देनजर दो अभ्यास मैच खेले हैं। चाइल्ड स्वदेश लौट जाएंगे जबकि टीम के बाकी के सदस्य भारत रवाना होंगे।

चाइल्ड ने कहा है कि भारी सुरक्षा के बीच भारत में खेलने का फैसला उचित नहीं होगा। चाइल्ड बोले, "भारी सुरक्षा के बीच कम से कम मैं अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सकता। यह अपने देश के लिए खेलने का मौका है और अगर मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका तो मेरा वहां जाने का कोई मतलब नहीं बनता। यही कारण है कि मैंने विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया है।"

21 वर्षीय चाइल्ड के मुताबिक विश्व कप से नाम वापस लेने का फैसला आसान नहीं था क्योंकि विश्व कप खेलना उनका सपना रहा है। बकौल चाइल्ड, "मेरे लिए यह फैसला लेना बेहद कठिन था। मैं दिल से विश्व कप में खेलना चाहता था लेकिन यह मेरा दुर्भाग्य है कि अब मैं भारत नहीं जा रहा हूं।"

अपने देश के लिए 119 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके चाइल्ड ने कहा कि कोच सेन मैकल्योड भी सुरक्षा हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। कोच का भी मानना है कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खेल पर ध्यान लगा पाना बेहद मुश्किल है।

इस बीच, हॉकी न्यूजीलैंड ने कहा है कि वह चाइल्ड के इस फैसले का पूरा सम्मान करता है। हॉकी न्यूजीलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिलेरी पूल ने कहा, "हमारे एक खिलाड़ी साइमन चाइल्ड ने व्यक्तिगत आधार पर विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया है। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। टीम के बाकी के सदस्य भारत जाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि अल कायदा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन द्वारा भारत में होने वाले खेल आयोजनों में हिस्सा लेने वाली टीमों पर हमले की धमकी दिए जाने के बाद से हॉकी न्यूजीलैंड ने एहतियात के तौर पर अपनी टीम की भारत रवानगी रोक दी थी। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कीवी टीम को रविवार को ही भारत रवाना होना था।

कीवी हॉकी संघ ने कहा है कि उसकी टीम पर्थ से ही नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। संघ ने अपने देश की सरकार और भारत में मौजूद स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर अपनी टीम को भारत जाने के संबंध में हरी झंडी दी है।

न्यूजीलैंड के अलावा आस्ट्रेलियाई टीम ने भी सुरक्षा कारणों से विश्व कप में खेलने को लेकर आपत्ति जताई थी लेकिन रविवार को वह भी भारत दौरे के लिए तैयार हो गई। हॉकी आस्ट्रेलिया (एचए) ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि टीम को भारत में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। कंगारू खिलाड़ी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार तड़के नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+