Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब तक 'डोपिंग मुक्त' रहा है शीतकालीन ओलंपिक

वेंकूवर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के वेंकूवर शहर में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक में अब तक 1,300 से अधिक खिलाड़ियों की डोपिंग से जुड़ी जांच की जा चुकी है लेकिन कोई भी जांच सकारात्मक नहीं पाई गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को इस प्रतियोगिता के 'डोपिंग मुक्त' रहने पर ओलंपिक अधिकारियों ने खुशी जताई। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओसी) के संचार निदेशक मार्क एडम्स ने कहा, "अगर एथलीट डोपिंग नहीं कर रहे हैं तो यह एक अच्छी खबर है।"

एडम्स ने कहा, "मेरे मुताबिक अगर पूरी खेल के दौरान डोपिंग से जुड़ा मामला सामने नहीं आता है तो एथलीटों के मद्देनजर भी यह एक महत्वपूर्ण बात होगी।"

यहां गुरुवार तक 1,363 डोपिंग जांच की जा चुकी थी। आईओसी का कहना है कि खेलों के दौरान लगभग 2,000 डोपिंग टेस्ट किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+