मट्टू पदमुक्त, खन्ना सीजीओसी के नए कोषाध्यक्ष (लीड-1)
कलमाडी ने व्यक्तिगत कारणों से इन जिम्मेदारियों को छोड़ने वाले मट्टू के स्थान पर एचआई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या स्टोक्स को सात फरवरी को होने वाले चुनावों तक एचआई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
खास बात यह है कि मट्टू का इस्तीफा उसी दिन स्वीकार किया गया, जिस दिन कलमाडी ने राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को प्रायोजक सहारा इंडिया द्वारा दिए गए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
हॉकी खिलाड़ियों ने वेतन एवं अन्य मदों से जुड़े भत्ते की मांग को लेकर पुणे में विश्व कप के लिए जारी राष्ट्रीय शिविर का छह दिनों तक बहिष्कार किया था। इस मामले को लेकर मट्टू ने खिलाड़ियों को मनाने का प्रयास किया था लेकिन उनकी बातचीत नाकाम रही थी। मट्टू ने खिलाड़ियों से कहा था कि फिलहाल एचआई के पास उन्हें देने के लिए पैसा नहीं हैं।
अपने बयान में कलमाडी ने कहा कि वह बड़े दुख के साथ मट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर रहे हैं। कलमाडी के मुताबिक उन्होंने इस्तीफा वापस लेने को लेकर मट्टू को मनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर टिके रहे।
कलमाडी ने कहा, "काश मैं मट्टू को इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार कर पाता। हमने इस संबंध में बहुत कोशिश की लेकिन हमें नाकामी मिली। हम मट्टू के फैसले का सम्मान करते हैं। अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान मट्टू ने खेल संघों को बहुमूल्य सुझाव दिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications