Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हसी पर टिकी आस्ट्रेलिया की आस (लीड-1)

सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के तीसरे दिन मंगलवार को दानिश कनेरिया और उमर गुल की घातक गेंदबाजी की वजह से आस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में पड़ गई। अब मेजबानों की हर उम्मीद मध्यक्रम के स्तंभ कहे जाने वाले बल्लेबाल माइक हसी पर है जो दिन का खेल खत्म होने पर 73 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद थे।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए थे और उसे अभी सिर्फ 80 रनों की बढ़त हासिल हुई है। अब सारा दारोमदार हसी पर है जिनसे मेजबान एक लंबी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। वैसे हसी के साथ 10 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे पीटर सीडल को भी अपनी टीम को संकट से उबारने के लिए हसी का साथ देना होगा।

सिडनी क्रिकेट मैदान पर तीसरा दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों के नाम रहा। कनेरिया की स्पिन और गुल की स्विंग ने रिकी पोंटिंग और उनके साथियों को मुश्किल में डाल दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से हसी के अलावा शेन वाटसन ने मेहमानों का डटकर सामना किया। हरफनमौला खिलाड़ी वाटसन दुर्भाग्यशाली भी रहे क्योंकि मेलबर्न की पहली पारी की तरह यहां भी वह शतक जड़ने से चूक गए। वाटसन 97 रनों के निजी स्कोर पर गुल की गेंद पर पेवेलियन लौटे।

पहली पारी में 127 रनों पर ढेर हो जाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारी में फिलिप ह्यूग्स और वाटसन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 105 रनों के साझेदारी हुई। ह्यूग्स 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिंग भी महज 11 रन जोड़कर गुल का शिकार बन गए। माइकल क्लार्क भी कुछ ज्यादा नहीं कर सके और 21 रनों के स्कोर पर मोहम्मद आसिफ का शिकार बन गए।

कनेरिया आस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी मुश्किल बनकर सामने आए। उन्होंने ह्यूग्स के अलावा मॉर्कस नॉर्थ (2), ब्रेड हेडिन (15) और मिचेल जानसन (3) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने चार विकेट लेने में 117 रन खर्च किए। उनके अलावा गुल ने 62 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए।

इससे पहले दूसरे दिन के स्कोर नौ विकेट पर 331 रन से आगे खेलते हुए मेहमान टीम 333 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से सलमान बट्ट ने 71 रन बनाए। इनके इलावा उमर अकमल 49 और कप्तान मोहम्मद यूसुफ 46 रन बनाकर आउट हुए। खेल के दूसरे दिन ही आस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 127 रनों पर सिमट गई थी।

गौरतलब है कि तीन मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+