Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट गिरे (लीड-10)

अफ्रीका के कार्यकारी कप्तान जैक्स कैलिस 60 गेंदों में तीन चौके की मदद से 50 और मार्क बाउचर दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 8.4 ओवरों में 58 रन बना लिए थे। इसी योग पर प्रवीण कुमार ने लूट्स बूसमैन को बोल्ड करके पेवेलियन की राह दिखाई। बूसमैन ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

इसके बाद 64 रन के कुल योग पर भारतीय गेंदबाजों ने हर्शेल गिब्स के रूप में एक और झटका दिया। गिब्स 40 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।

इसके बाद अब्राहम डिविलियर्स 25 रन के निजी योग पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। डिविलियर्स ेने 25 रनों की पारी में चार चौके लगाए। पीटरसन ने अभी नौ रन ही बनाए थे कि वह रन आउट हो गए। उस वक्त टीम का कुल योग 134 रन था। पीटरसन के आउट होने के बाद मोर्केल भी टिक नहीं सके और केवल दो रन ही जोड़ सके। वह नेहरा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 298 रन बनाए। भारत की ओर से सुरेश रैना ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। रैना ने 63 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का जड़ा।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 46, दिनेश कार्तिक ने 56 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से 44, कोहली ने 46 गेंदों पर एक चौके की मदद से 31, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 26 और जडेजा ने 22 रनों का योगदान दिया।

आशीष नेहरा 17 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 16 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि श्रीसंत अंत तक खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी सहवाग और कार्तिक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई। दोनों ने 79 रन जोड़े जबकि कोहली और रैना ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को मजबूती प्रदान की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से जैक्स कैलिस ने तीन विकेट झटके जबकि एल्बी मोर्कल, चार्ल लैंगवेल्ट और वायने पार्नेल ने एक-एक सफलता हासिल की। सहवाग, सचिन तेंदुलकर (4) और प्रवीण(13) रन आउट हुए। यूसुफ पठान (18) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सस्ते में आउट हुए।

इस मैच के लिए तेज गेंदबाज जहीर खान, युवराज सिंह और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बहन के विवाह के कारण दो मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।

नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला खिलाड़ी कैलिस इस मैच के लिए मेहमान टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्मिथ चोटिल हैं। स्मिथ के दूसरे मुकाबले में खेलने की उम्मीद है।

आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मानसिंह स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के अंदर प्रवेश पाने वालों को बहुस्तरीय जांच व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ा।

तीन मैचों की इस श्रृंखला का दूसरा मैच 24 फरवरी को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 फरवरी को अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+