विश्व के 143वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में 52वें वरीय खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के मार्को चियुदिनेली को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से पराजित किया।
क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के लिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले सोमदेव ने 80 मिनट तक चले मुकाबले के दौरान 76 फीसदी अंक सर्विस के जरिए बटोरे।
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत साइप्रस के खिलाड़ी मार्कस बघदातिस के साथ होगी। बघदातिस ने पहले दौर में आठवें वरीय फ्रांसीसी खिलाड़ी साइमन गिलीज को 7-6 (3), 6-4 से हराया।
इस टूर्नामेंट के बाद सोमदेव मास्को के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वह अपने देश की डेविस कप टीम के साथ जुड़ेंगे। भारतीय टीम को रूस के साथ वर्ल्ड ग्रुप मुकाबला खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।