समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक अमेरिका, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सर्बिया और स्लोवानिया की टीमों के खिलाड़ी भी पर्यावरण के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित माने जाने वाले इसी पदार्थ से बनी जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे।
विश्व कप की टीमों को जर्सी प्रदान करने वाली प्रमुख खेल समाग्री निर्माता कंपनी नाइकी ने पुनर्चक्रित बोलतों से 100 फीसदी शुद्ध पॉलिएस्टर निकालने में सफलता हासिल की है।
एक जर्सी बनाने में आठ बोतलों से निकाले गए रेशों की मदद ली गई है। खिलाड़ियों के शरीर में हवा पहुंचती रहे, इसके लिए जर्सी में 200 अत्यंत महीन छेद बनाए गए हैं। नाइकी ने कहा है कि यह जर्सी वजन में बेहद हल्की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।