हॉकी विश्व कप के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई खिलाड़ियों को सुरक्षा मुहैया करा रही है जबकि स्थानीय पुलिस, नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स (एनएसजी) के कमांडो और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को ध्यानचंद स्टेडियम की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।
इसी स्टेडियम में 13 मार्च तक चलने वाले विश्व कप के सभी मैच खेले जाने हैं। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा 10 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत में 1982 के बाद पहली बार विश्व कप का आयोजन हो रहा है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कार्य के लिए लगभग 15,000 जवानों को तैनात किया गया है। बकौल अधिकारी, "सभी सुरक्षाकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बता दिया गया है। सभी ने अपना काम शुरू कर दिया है।"
पिछले वर्ष मार्च में लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकवादी हमले जैसी किसी घटना को रोकने के लिए पुलिस हर वक्त टीमों के साथ रहती है। होटल से स्टेडियम तक आने और जाने के दौरान पुलिस की टीमें खिलाड़ियों के वाहनों को अपने घेरे में लिए रहती हैं।
ध्यानचंद स्टेडियम और टीमों के निवास स्थल ली मेरेडियन होटल के बीच की दूरी दो किलोमीटर है। इस होटल में टीमों और अधिकारियों के लिए 240 कमरे आरक्षित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications