Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईडन गार्डेस की पिच देख निराश हुए धौनी

मैच से एक दिन पहले शनिवार को धौनी ने जब पिच का मुआयना किया तो वह बहुत निराश हुए। मैच की पूर्व संध्या पर जब वह पत्रकारों से बात कर रहे थे तब उनकी यह निराशा जाहिर हुई।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "निजी तौर पर मेरा यह मानना है कि हमलोग स्पोर्टिग विकेट पर बहुत ज्यादा जोर दे रहे हैं। मैं नहीं जानता कि कोई ऐसी किताब है जिसमें स्पोर्टिग विकेट का मतलब यह हो कि तेज गेंदबाजों को घास के कारण गति और उछाल मिले।"

धौनी के मुताबिक स्पोर्टिग विकेट वह है जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करे। उन्होंने कहा, "जब पिच टर्न वाली होती है तो वह भी बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है।"

उन्होंने कहा, "हर टीम अपनी मजबूती के आधार पर पिच तैयार करती है। आप दक्षिण अफ्रीका जाएंगे तो वहां की पिचों पर गेंदबाजों को उछाल और सिम मूवमेंट मिलेगा। इसी प्रकार न्यूजीलैंड की पिचों पर स्विंग और गति मिलती है। अपने यहां की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं।"

ईडन गार्डेस की पिच को उन्होंने तेज गेंदबाजों के माकूल बताया। उन्होंने कहा, "पिच पर बहुत घास है। स्टेडियम के दो गैलरियों की अनुपस्थिति में पूरे मैदान में हवा आ रही है।"

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर चार गैलरियों का पुनर्निमाण कार्य चल रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच के मद्देनजर ईडन गार्डेस की पिच को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इस प्रकार की खबरें आई थीं पिच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने भारतीय स्पिनरों के मुताबिक पिच तैयार करने के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आग्रह को उन्होंने ठुकरा दिया है।

मुखर्जी ने हालांकि कहा कि बीसीसीआई से उन्हें ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला। उन्होंने कहा, "ऐसा कोई आग्रह करने का मतलब भी नहीं होता। क्रिकेट एक शानदार खेल है। इसे स्पोर्टिग विकेट पर खेला जाना चाहिए। टीमें क्यों चाहती हैं कि उन्हें उनके मुताबिक पिच मिले जबकि वे पूरे साल अभ्यास करते हैं।"

बहरहाल पिछले दो दिनों में पिच पर से घास हटाए गए हैं। मुखर्जी ने कहा, "इस पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिलेगी। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को लाभ मिलेगा। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा अच्छे स्पिन गेंदबाज भी इसका फायदा उठा सकेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+