चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा श्रृंखला का पहला मैच कोहरे के कारण 90 मिनट देरी से शुरू हुआ। इससे पहले भारत को दोहरा झटका लगा। पीठ की चोट के चलते कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और गर्दन की चोट के चलते स्पिनर हरभजन सिंह चटगांव टेस्ट से बाहर हो गए।
धौनी की जगह टीम की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग संभाल रहे हैं। विकेटकीपर का दायित्व निभाने का अवसर दिनेश कार्तिक को मिला। हरभजन की जगह अमित मिश्रा को स्थान मिला।
इससे पहले कोहरे के कारण मैच में विलंब को देखते हुए टॉस का समय भी आगे बढ़ा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*