ओलंपिक के लिए मान्यता मिलने पर गर्व है : आईसीसी
क्रिकेट को वर्ष 2007 में ओलंपिक खेल के तौर पर अस्थाई तौर पर संबद्धता प्रदान की गई थी। आईओसी ने ओलंपिक कार्यक्रम के तहत क्रिकेट को यह संबद्धता दी थी। अब इसे पूर्ण संबद्धता प्रदान कर दी गई है। संबंद्धता मिलने के बाद क्रिकेट ओलंपिक स्पर्धा के तौर पर मान्य होगा और 2020 ओलंपिक खेलों में जगह पाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने आईओसी के इस कदम का स्वागत किया है। लोर्गट ने कहा, "महान खेल क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना आईसीसी के लिए बेहद गर्व का विषय है। यह हमारे ओलंपिक परिवार का सदस्य बनने की ओर पहला कदम है।"
आईओसी ने अपनी वार्षिक बैठक के दौरान क्रिकेट के अलावा स्पोर्ट क्लाइंबिंग और पावर बोटिंग से जुड़े खेल संघों को भी संबद्धता प्रदान की।
आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने पत्रकारों से कहा, "क्रिकेट, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और पावर बोटिंग से जुड़े खेल संघों को संबद्धता प्रदान कर दी गई है। अब ये खेल ओलंपिक स्पर्धा के तौर पर मान्य होंगे।"
एडम्स ने कहा कि तीनों खेल 2020 ओलंपिक खेलों में जगह पाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। इस वर्ष चीन के गुआंगझोउ शहर में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में क्रिकेट का ट्वेंटी-20 स्वरूप एक स्पर्धा के तौर पर शामिल होगा।
क्रिकेट को 1998 में ही राष्ट्रमंडल खेलों में जगह मिल गई थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने आईओसी के इस कदम का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications