अहमदाबाद टेस्ट : राइडर-विलियम्सनने कराई न्यूजीलैंड की वापसी (राउंडअप)
इसे संयोग ही कहा जाएगा कि राइडर ने अपने तीनों शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में पदार्पण करने वाले राइडर ने विलियम्सन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी की।
भारत के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने दिन के आखिरी ओवर में राइडर को पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ने में कामयाबी पाई।
राइडर ने इस दौरान रॉस टेलर के रनर के रूप में मदद ली। अपनी शतकीय पारी के दौरान इस कीवी बल्लेबाज ने 205 गेंदों का सामना कर 10 चौक्के व एक छक्का लगाया।
दिन का खेल खत्म होने तक विलियम्सन 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत की पहली पारी के 487 रनों के जवाब में मेहमान टीम अभी 156 रन पीछे है।
मैच का तीसरा दिन शनिवार पूरी तरह कीवी बल्लेबाजों के नाम रहा।
भोजनकाल तक 148 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की टीम चार विकेट गंवाकर मुश्किल में घिरती नजर आ रही थी जब उनके दो अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकलम (65)और रॉस टेलर (56) पवेलियन लौट चुके थे।
इसके बाद राइडर और विलियम्सन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड को इस टेस्ट मैच में शानदार वापसी कराई।
इस दौरान राइडर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने जरूरत के समय गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
पहले राइडर ने अर्धशतक जड़े। उसके बाद उन्होंने अपनी पारी को संवारते हुए तेंदुलकर की फुलटॉस गेंद को स्वीप कर चार रन बटोरकर शतक पूरा किया।
20 वर्षीय युवा बल्लेबाज विलियम्सन अपने पहले शतक से 13 रन दूर हैं। उन्होंने राइडर का बखूबी साथ निभाया।
इससे पहले दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 69 रनों से आगे खेलते हुए तीसरे दिन मैकलम और टेलर ने अपनी टीम की पारी को बड़ी सहजता से आगे बढ़ाया। इस बीच मैकलम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट मैचों में उनका यह 17वां अर्धशतक है। उनके बाद टेलर ने भी अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा।
मैकलम और टेलर कीवी पारी को बड़े ही धर्य के साथ आगे बढ़ा रहे थे लेकिन हरभजन सिंह की एक गेंद पर टेलर चकमा खा गए और लक्ष्मण के हाथों लपके गए। टेलर ने 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके भी उड़ाए।
इसके कुछ देर बाद ही प्रज्ञान ओझा ने मैकलम को पेवेलियन की राह दिखा दी। मैकलम ने 65 रन बनाए। ब्रैंडन अपनी इस अर्धशतकी पारी के दौरान 11 चौक्के जड़े। कीवी टीम को तीसरे दिन टिम मैकंटॉस और जॉन वाटलिंग के रूप में दो झटके लगे थे।
भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।
भारत की ओर से सर्वाधिक दो विकेट प्रज्ञान ओझा ने जबकि जहीर खान, श्रीसंत, हरभजन सिंह को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications