हॉकी विश्व कप : उद्घाटन मैच में स्पेन ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रविवार को स्पेन ने दक्षिण अफ्रीका को 4-2 से हरा दिया।
पूल बी के मैच में खेल के मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं।
दक्षिण अफ्रीका के जुलियन हाइक्स ने मैच का पहला गोल 16वें मिनट में दागा। इसके जवाब में तीन मिनट बाद ही स्पेन के रॉक ओलिवा ने गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके बाद 21वें मिनट में स्पेन के डेविड एलग्रे ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा लेकिन 30वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के इयान हाले ने गोल दागकर मैच को 2-2 से बराबर कर दिया।
मध्यांतर के बाद स्पेन के रोड्रिगो गार्जा ने 46वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को फिर बढ़त दिलाई। इसके बाद 60वें मिनट में स्पेन के पाउ क्वेमदा ने मैच का आखिरी गोल दागकर टीम को 4-2 से विजय दिला दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications