मुझे कोई प्राथमिकता नहीं मिलती : स्टुअर्ट ब्रॉड
पिछले महीने सेंचुरियन टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में ब्रॉड अम्पायरों से भिड़ गए थे, जब उन्हें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की मांग पर 'नई समीक्षा प्रणाली' के तहत देरी से दिए गए एक फैसले में आउट करार दिया गया था। ब्रॉड हालांकि इस मामले में सजा पाने से बच गए थे।
गावस्कर ने एक अखबार में इस संदर्भ में लिखा था, "स्टुअर्ट के पिता आईसीसी के मैच रैफरी हैं इसलिए अम्पायरों ने ब्रॉड को सजा देने के संबंध में कोई शिकायत नहीं की।"
उन्होंने लिखा था, "अम्पायर और मैच रैफरी अक्सर शाम साथ गुजारा करते हैं इसलिए उनके बीच अच्छे संबंध होना लाजिमी है। स्वाभाविक है कि अम्पायर नहीं चाहेंगे कि नियमों के उल्लंघन के आरोप में वह युवा ब्रॉड की शिकायत कर अपने संबंधों को खराब करें।"
इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों माइकल वॉन और नासिर हुसैन ने भी ब्रॉड के इस व्यवहार की आलोचना की थी।
समाचार पत्र दि गार्जियन ने ब्रॉड के हवाले से कहा, "मेरे साथ भी अन्य खिलाड़ियों की तरह बर्ताव किया जाता है। मुझे लगता है कि सेंचुरियन में हुई घटना को बेवजह तूल दिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications