होबार्ट टेस्ट: पाकिस्तान की पहली पारी 301 रनों पर सिमटी
आस्ट्रेलिया ने पहली पारी 5 विकेट पर 519 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी। पाकिस्तानी टीम फोलाऑन नहीं बचा सकी और साथ ही वह आस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर 218 रनों से पीछे रह गई।
सलमान बट्ट और शोएब मलिक को छोड़ अन्य सभी प्रमुख पाकिस्तानी बल्लेबाजों का बुरा हाल रहा। बट्ट ने 102 और मलिक ने 58 रनों की पारी खेली। अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद भी महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन हॉरिट्ज और साइमन कैटिच ने तीन-तीन विकेट चटकाए। पीटर सिडन ने भी दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले कप्तान रिकी पोंटिंग के 209 और माइकल क्लार्क की 166 रनों की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 519 रन पर घोषित कर दी थी।
गौरतलब है कि तीन मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ने 2-0 निर्णायक बढ़त कायम करते हुए पहले ही यह श्रृंखला अपने नाम भी कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications