'यूसुफ की नाकाम कप्तानी से हारा पाकिस्तान'
लाहौर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया दौरे पर करारी हार झेलने वाली पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के प्रबंधक ने अपनी रिपोर्ट में अनुशासनहीनता और मोहम्मद यूसुफ की विफल कप्तानी को हार की वजह बताया है।
हाल के आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान को तीन टेस्ट मचों की श्रृखला में 3-0 और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 5-0 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। इस दौरे पर एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच भी पाकिस्तान को गवांना पड़ा था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया था। टीम के प्रबंधक अब्दुल रकीब ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट इस समिति को सौंप दी। स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' अनुसार इस रिपोर्ट में कहा गया है, "अपने रक्षात्मक रवैये की वजह से एक कप्तान के रूप में यूसुफ असफल रहे।"
आस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम को मिली करारी मात के बाद पाकिस्तानी टीम के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं कोच इंतिखाब आलम और विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications