ममता ने रेल अधिकारियों से और सुरक्षात्मक कदम उठाने का आह्वान किया
बनर्जी ने रेल अधिकारियों से दिन प्रतिदिन के परिचालनों और रेल की विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं के समय पर तथा सफलतापूर्वक कार्यान्वयन सहित सभी गतिविधियों की आवधिक निगरानी को भी मजबूत करने को भी कहा है।
रेलटेल परिचालन के संदर्भ में रेल मंत्री ने कहा कि वे रेल के लिए और अधिक पैसा कमाने के लिए और अधिक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राज्यों के साथ भी सहयोग बढ़ाया जाए। योजना आयोग भी रेल की परियोजनाओं को लागू करने के प्रयासों में सहायता की इच्छा रखता है।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री क़े एच़ मुनियप्पा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि रेल परिचालनों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक प्रयास किया जाएगा। रेल बोर्ड के अध्यक्ष एस़एस़ खुराना ने कहा कि महाप्रबंधकों के इस सम्मेलन ने अब तक की प्रगति की समीक्षा करने तथा वर्ष के बाकी समय के लिए रणनीति तैयार करने का अवसर प्रदान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications