रॉयल चैलेंजर्स को इस वर्ष सेवाएं नहीं दे सकेंगे राइडर
समाचार पत्र 'डोमिनयन पोस्ट' के मुताबिक राइडर को पिछले वर्ष सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह आईपीएल के लिए समय रहते फिट हो जाएंगे लेकिन चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्हें निराशा मिली। सितंबर के बाद से राइडर ने एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
राइडर के प्रबंधक एरॉन क्ली ने कहा कि वह आईपीएल में नहीं खेल पाने को लेकर निराश हैं और अब उन्होंने वेस्टइंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के मद्देनजर खुद को समय रहते फिट करने को लेकर प्रयास शुरू कर दिया है।
इसके तहत राइडर क्राइस्टचर्च में भारतीय टीम के पूर्व कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जान राइट के साथ अगले चार सप्ताह तक सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस चोट के कारण उनका चयन बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली आगामी श्रृंखला के लिए भी नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications