Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शीर्ष टेस्ट टीम बनने के लिए होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत

भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टेस्ट चैम्पियनशिप की सर्वोच्च वरीय टीम है लेकिन दक्षिण अफ्रीका उससे चार अंक नीचे दूसरे स्थान पर है। एक अप्रैल तक जो भी टीम वरीयता क्रम में पहले स्थान पर बनी रहेगी उसे आईसीसी की ओर से 175,000 डॉलर का वार्षिक इनाम मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के हिस्से 75,000 डॉलर आएंगे।

यह इनाम पाने के लिए भारत को सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है। भारतीय टीम छह दिसंबर को सर्वोच्च वरीय टीम बनी थी। उसने श्रीलंका को टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से पराजित किया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम अगर यह श्रृंखला 1-0 से जीतने में सफल रहती है तब वह वरीयता क्रम में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

इसी दौरान बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड की मेजबानी करेगी और आस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी लेकिन चारों टीमों के बीच वाली दो-दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले स्थान के लिए संघर्ष पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज बनने की दौड़ में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन गंभीर और स्मिथ के बीच 39 अंकों का फासला है।

गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन सबसे आगे चल रहे हैं। इसके बाद आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+