रोमांचक मैच में भारत की जीत
जयपुर में हुए एक रोमांचक मैच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को एक रन से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन बनाए थे.
लेकिन दक्षिण अफ़्रीका की टीम 297 रन बनाकर आउट हो गई. मैच का फ़ैसला आख़िरी गेंद पर हुआ.
एक समय दक्षिण अफ़्रीका के आठ विकेट सिर्फ़ 225 रन पर गिर गए थे. लेकिन वेन पॉर्नेल और डेल स्टेन ने मैच को काफ़ी रोमांचक बना दिया.
दक्षिण अफ़्रीका को आख़िरी गेंद पर चार रन बनाने थे. लेकिन प्रवीण कुमार ने वाइड गेंद फेंक दी. फिर एक गेंद पर दक्षिण अफ़्रीका को जीत के लिए तीन रन बनाने थे.
लेकिन आख़िरी गेंद पर एक रन ही बना और भारत एक रन से जीत गया. दक्षिण अफ़्रीका की ओर से ज़ाक कैलिस ने सर्वाधिक 89 रन बनाए.
भारतीय पारी
इससे पहले टॉस जीतकर दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ज़ाक कैलिस ने पहले फ़ील्डिंग चुनी. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही.
सचिन तेंदुलकर सिर्फ़ चार रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हो गए. इसके बाद वीरेंदर सहवाग और दिनेश कार्तिक ने पारी आगे बढ़ाई.
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े. सहवाग भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट हुए. उन्होंने 46 रनों का योगदान दिया.
दिनेश कार्तिक ने भी अच्छी पारी खेली और 44 रन बनाए. कप्तान धोनी और विराट कोहली भी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए.
कोहली ने 31 तो धोनी ने 24 रन बनाए. लेकिन ज़िम्मेदारी वाली पारी खेली सुरेश रैना ने. रैना ने अर्धशतक लगाया और 58 रन बनाकर आउट हुए.
दक्षिण अफ़्रीका की ओर से कप्तान कैलिस ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications