Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की पहली पारी 243 रनों पर सिमटी (लीड-1)

चटगांव, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 243 रनों पर सिमट गई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए।

स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 213 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम को दूसरे दिन ईशांत शर्मा के रूप में नौवां झटका लगा। ईशांत एक रन बनाकर शहादत हुसैन का शिकार बन गए।

इस दौरान सचिन ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की जुगत में थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 44वां शतक जड़ा। वह खेल के पहले दिन 76 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद लौटे थे। भारत को एस. श्रीसंत के रूप में आखिरी झटका लगा। वह बांग्लादेशी कप्तान शकीबुल हसन की गेंद पर पेवेलियन लौटे। श्रींसत भी केवल एक ही रन बना सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+