अकरम से आगे निकले आमेर!
मेलबर्न, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर हमवतन महान क्रिकेटर वसीम अकरम से भी एक मायने में आगे निकल गए हैं। दरअसल पहली बार एक पारी में पांच विकेट झटकने वाले आमेर सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
आमेर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन पांच विकेट झटके और उस दिन उनकी उम्र 17 साल और 157 दिन थी। जबकि अकरम ने जब अपने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट झटके थे तो वह 18 साल और 251 दिन के थे। अकरम ने पहली बार पांच विकेट वर्ष 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लिया था।
वैसे अकरम की उपलब्धियों को छूने में आमेर को लंबा समय लग सकता है। अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट और 356 एकदिवसीय मैचों में 502 विकेट अपने नाम किए। वहीं आमेर के करियर की अभी शुरुआत भर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications