क्लार्क की पसंदीदा पारियों में सचिन की पारी भी शुमार
पिछले साल हैदराबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। क्लार्क ने विपक्षी बल्लेबाजों द्वारा अपनी टीम के खिलाफ खेली गई सर्वश्रेष्ठ पांच पारियों में सचिन की इस अविस्मरणीय पारी को चौथा स्थान दिया है।
टेलीविजन चैनल 'फॉक्स स्पोर्ट' को दिए साक्षात्कार में क्लार्क ने सचिन की इस पारी के बारे में कहा, "मैं उस मैच में नहीं खेल रहा था। मैंने आस्ट्रेलिया में अपने घर में बैठकर उस मैच को देखा। भारत में वह मैच नहीं जीत सका लेकिन सचिन ने 175 रनों की पारी के दौरान यह दिखा दिया कि उनके पास किस तरह की लगन और क्लास है।"
दुनिया के किसी भी क्रिकेट प्रेमी की तरह आस्ट्रेलिया क्रिकेट का यह सितारा भी मास्टर ब्लास्टर का कायल है। क्लार्क ने कहा, "सचिन की उस पारी ने भारत को जीत के दहलीज तक पहुंचा दिया था। 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस तरह की पारी खेलना आसान नहीं होता। सचिन किसी भी परिस्थिति और स्थान पर शतक जड़ सकते हैं।"
क्लार्क ने जिन अन्य चार पारियों का जिक्र किया है उनमें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स द्वारा वर्ष 2006 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 175 रनों की पारी सबसे ऊपर है। जोहांसबर्ग में खेली गई गिब्स की इस पारी की बदौलत ही दक्षिण अफ्रीका ने 434 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications