Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर और द्रविड़ के शतक से भारत मजबूत (लीड-5)

खबर लिखे जाने तक तेंदुलकर 159 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 122 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मुरली विजय ने खाता नहीं खोला था। द्रविड़ 188 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 111 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए।

शहादत हुसैन की एक ऊंची उठती गेंद द्रविड़ की कान पर लगी। वह मैदान में गिर गए थे। भारतीय टीम के फिजियो ने जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया। वह फिर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का 45वां शतक पूरा किया जबकि द्रविड़ ने 29वां शतक लगाया। द्रविड़ ने क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक लगाए थे। उनका औसत 99.94 रहा है।

द्रविड़ और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी हुई थी। इस तरह भारत को अब तक 135 रनों की बढ़त मिल चुकी है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे।

मैच के पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 69 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन सबसे पहले सहवाग का विकेट गंवाया, जो 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। सहवाग ने अपने करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।

इसके बाद सभी की निगाहें गंभीर पर टिक गईं, जो धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गंभीर 83 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 68 रन बनाने के बाद आउट हो गए।

इस तरह वह 32 रनों के अंतर से लगातार छह मैचों में छह शतक लगाने के सर डॉन ब्रैडमैन के रिकार्ड की बराबरी करने से चूक गए। गंभीर के अलावा जैक्स कैलिस और मोहम्मद यूसुफ ने लगातार पांच शतक लगाए हैं।

गंभीर ने हालांकि टेस्ट मैचों में लगातार 11 अर्धशतक लगाने के वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली।

गंभीर ने 17 अक्टूबर, 2008 से 25 जनवरी, 2010 के बीच 11 टेस्ट मैचों में 67, 104, 206, 36, 19, 66, 179, 97, 72, 30 नाबाद, 16, 137, 23, 167, 1, 114, 23, 116 और 68 रनों की पारियां खेली हैं।

दूसरी ओर, रिचर्ड्स ने 23 जनवरी, 1976 से 18 फरवरी, 1977 के बीच 11 मैचों में 30, 101, 50, 98, 142, 130, 20, 177, 23, 64, 232, 63, 4, 135, 66, 38, 291, 32 और 92 रनों की पारियां खेली थीं।

इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ईडी वीक्स, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और तेंदुलकर नौ-नौ अर्धशतकों के साथ तीसरे दूसरे स्थान पर हैं।

बहरहाल, सहवाग का विकेट 103 रन के कुल योग पर गिरा। सहवाग और गंभीर ने सातवीं बार टेस्ट मैचों में शतकीय साझेदारी निभाई। गंभीर 146 रन के कुल योग पर आउट हुए।

इससे पहले, बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह ने नाबाद 96 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार और जहीर खान ने तीन विकेट चटकाए। प्रज्ञान ओझा को भी दो सफलता मिली। भारत दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनोंे से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+