समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोहा ओपन के सेमीफाइनल में रूस के निकोली डेवीडेंकों के हाथों हारने वाले फेडरर को आठ खिलाड़ियों वाली इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुरक्षित योग्यता मिली थी।
बुधवार से कूयोंग में शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को 18 जनवरी से शुरु हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिहाज से अभ्यास का अच्छा मौका माना जाता है।
फेडरर के हटने के बाद ब्रिटेन के खिलाड़ी चौथे वरीयता प्राप्त मरे और अमेरिका के छठे वरीय रॉडिक को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिल जाएगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नोवाक जोकोविक, रोबिन सोल्डरलिंग, फर्नाडो गोंजालेज और टॉमी हास कूयोंग पहुंच चुके हैं और जुआन मार्टिन डेल पोटरो, जो विल्फ्रेड त्सोंग तथा फर्नाडो वर्दास्को यहां पहुंचने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।