For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सहवाग ने पूरे किए 7000 एकदिवसीय रन

सहवाग ने बुधवार को श्रीलंका के साथ खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला के खिताबी मुकाबले में खेली गई 42 रनों की तेज पारी के दौरान यह आंकड़ा पार किया। सहवाग ने अपने करियर के 219वें मैच में यह मुकाम हासिल किया।

सहवाग 219 मैचों की 213 पारियों में आठ बार नाबाद रहते हुए 34.32 के औसत से कुल 7036 रन बना चुके हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 146 रन है जबकि उनके बल्ले से अब तक 12 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं।

खास बात यह है कि सात हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में सहवाग एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर है। सहवाग ने 6802 गेंदों का सामना करते हुए 7036 रन बनाए। इस लिहाज से उनका स्ट्राइक रेट 103.44 का है।

वैसे एकदिवसीय मैचोंे में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सहवाग और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ही दो ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे हैं। अफरीदी ने 288 मैचों में 5830 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट सहवाग से बेहतर यानी 110.85 रहा है।

सात हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 29 बल्लेबाजों की सूची में सहवाग छठे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (17394), सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10765), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378) और युवराज सिंह (7345) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। इस सूची में तेंदुलकर विश्व के सभी बल्लेबाजों से मीलों आगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+