अपने क्रिकेटरों की अनदेखी से पाकिस्तानी खेल मंत्री निराश
तीसरे संस्करण के लिए मौजूदा ट्वेंटी-20 विश्व चैम्पियन पाकिस्तानी टीम के कुल 11 खिलाड़ी मैदान में थे लेकिन आठ में से एक भी फ्रेंचाइजी टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की इच्छा नहीं जाहिर की। यहां तक की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भी खरीददार नहीं मिला। 'ऑनलाइन समाचार एजेंसी' के मुताबिक झाखरानी ने इस घटना को 'बेहद निराशाजनक' करार दिया।
इस बार नीलामी में पाकिस्तान के मोहम्मद आमेर, शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक, सोहेल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, कामरान अकमल, राणा नवेद उल हसन, इमरान नजीर और अब्दुल रज्जाक मैदान में थे।
फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों में रुचि नहीं दिखाने की मुख्य वजह 26/11 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर जारी खींचतान को माना जा रहा है। इस वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने को लेकर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।
वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईपीएल के दूसरे संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगा दी गई थी।
नीलामी में अफरीदी, कामरान और उनके छोटे भाई उमर अकमल के नाम पर अच्छी बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन बोली के दौरान इन खिलाड़ियों का नाम सामने आते ही फ्रेंचाइजी टीमों ने चुप्पी साध ली। आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए 13 स्थानों के लिए कुल 67 खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications